पंजाब पुलिस की कुरुक्षेत्र पुलिस को चिट्ठी
पंजाब पुलिस ने कुरुक्षेत्र पुलिस को चिट्ठी लिख कहा कि तेजिंदर बग्गा को गिरफ़्तार किया गया है और अदालत में पेश किया जाना है। बग्गा की गिरफ़्तारी क़ानूनी तरीके से की गयी है और अदालत में पेश करने के लिये छोड़ा जाये।
बग्गा को पंजाब पुलिस से लेने कुरुक्षेत्र पहुंची दिल्ली पुलिस
बीजेपी नेता तेजिंदर बग्गा को लेकर निकली पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने पिछले तीन घंटे से कुरुक्षेत्र में रोक रखा है। इस बीच दिल्ली पुलिस की टीम भी कुरुक्षेत्र पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस ने बग्गा के पिता की शिकायत पर पंजाब पुलिस पर अपहरण का केस दर्ज किया हुआ है। इस बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा पुलिस तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस से लेकर दिल्ली पुलिस को सौंपेगी। विज ने कहा कि अपहरण की सूचना के आधार पर कुरुक्षेत्र में पंजाब पुलिस को रोकने की कार्रवाई की गई।
कुरुक्षेत्र में पुलिस की ‘महाभारत’
बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को अरेस्ट करने वाली पंजाब पुलिस की गाड़ी को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सदर थाना ले जाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब पुलिस बग्गा को गाड़ी से बाहर निकलने नहीं दे रही । वह बग्गा की कस्टडी छोड़ने को तैयार नहीं। उधर, हरियाणा पुलिस अभी अड़ी हुई है। बग्गा को हरियाणा पुलिस दिल्ली के जनकपुरी थाने को सौंपेगी। किडनैपिंग के मामले में दिल्ली पुलिस ने हरियाणा पुलिस से मदद मांगी थी।
पंजाब पुलिस ने हरियाणा पुलिस को लिखी चिट्ठी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब पुलिस के हरियाणा के डीजीपी को चिट्ठी लिखी है। इसमें बग्गा के खिलाफ दर्ज FIR की जानकारी दी गई है। डीजीपी को एफआईटार की कॉपी भी भेजी गई है। दिल्ली पुलिस के अपहरण का केस दर्ज करने पर पंजाब पुलिस का कहना है कि यह अपहरण का मामला है ही नहीं।
तेजिंदर बग्गा पर AAP vs BJP
तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में आरेाप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। दोनों दलों की ओर से दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपना पक्ष रखा गया। बीजेपी ने कहां गै रकानूनी तरीके से बग्गा की गिरफ्तारी का आरोप लगाया तो आप ने कहा कि बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
बग्गा को लेकर मोहाली जा रही थी पंजाब पुलिस
पंजाब पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153-ए (दो समुदायों के बीच तनाव पैदा करना) 505 (अफवाहें फैलाना) और 506 (धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया था। इससे पहले भी, पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी आई थी, लेकिन बग्गा के घर पर नहीं होने के कारण उन्हें कामयाबी हासिल नहीं हुई। पंजाब पुलिस के अनुसार, उन्हें मोहाली ले जाया जा रहा है।