महाराष्ट्र के गृह विभाग ने कहा है कि भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा का मुंबई पुलिस पिछले चार दिनों से दिल्ली में तलाश कर रही है, लेकिन अबतक उनका पता नहीं चल पाया है। एक टीवी डिबेट के दौरान नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके कारण वैश्विक आक्रोश पैदा हुआ था। जिसके बाद महाराष्ट्र की एक सामाजिक संगठन रज़ा एकेडमी ने उनके खिलाफ मुंबई के पाइधोनी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराया था।
इसी बीच महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल से जब दिल्ली पुलिस के द्वारा नूपुर शर्मा को समन निष्पादित करने में सहयोग नहीं करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “यह सच है। महाराष्ट्र पुलिस की कोशिशें जारी हैं और दिल्ली पुलिस को भी सहयोग करना चाहिए।”
मई के अंत में, सत्तारूढ़ भाजपा की तत्कालीन प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने एक टीवी बहस के दौरान पैगंबर मुहम्मद पर एक टिप्पणी की थी, जिससे विश्व स्तर पर भारी आक्रोश फैल गया था। जैसे ही बहस की क्लिप वायरल हुई, कतर, पाकिस्तान और अफगानिस्तान सहित कम से कम 14 देशों ने टिप्पणियों पर भारत की खिंचाई की।
जिसके बाद भाजपा भारी नुकसान से बचने के लिए भाजपा नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी से निलंबित कर दिया। जिंदल ने कहा था कि उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं पर हमला करने और उनका अपमान करने वालों पर ट्वीट किया था और इसका उद्देश्य किसी भी धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं था।