2022 में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर खूब सर्खियों में बने हुए है। आने वाले महीनों में उनकी दो बैक-टू-बैक रिलीज़ शमशेरा और ब्रह्मास्त्र हैं। जबसे मेकर्स ने शमशेरा फिल्म की घोषणा की थी तब से ही फैंस रणवीर कपूर के किरदार को देखने के लिए बेताब थे। शनिवार सुबह इंटरनेट पर अचानक रणवीर कपूर का शमशेरा फिल्म से फर्स्ट-लुक लीक हो गया। फोटो लीक होते ही सारे फैंस ने उसे धड़ल्ले से शेयर करना शुरू कर दिया।
शमशेरा से रणबीर का लीक हुआ पोस्टर वायरल
शमशेरा फिल्म 22 जुलाई को रिलीज हो रही है । फिल्म में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं। पिछले जन्मदिन पर सितंबर 2021 में रणबीर ने फिल्म की थोड़ी सी झलकियां फैंस को दिखाई थी। शमशेरा से रणबीर का फर्स्ट-फुल लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। रणबीर की पहली फुल फोटो में उनका रग्ड अवतार है। फिल्म की प्रोडक्शन यूनिट, यशराज फिल्म्स है पर इस पोस्टर लीक की खबर पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है।
यहां देखें शमशेरा का लीक हुआ पोस्टर:
Ranbir Kapoor Looking like a Real Shamshera in this poster , He is setting fire with the poster .
Can't wait for the Trailer #ShamsheraPosterLeaked pic.twitter.com/NfpUvbcY37— HUNTER (@Hunter_261) June 18, 2022
फिल्म का पोस्टर फैंस को आया खूब पसंद
लीक पोस्टर फैंस को खूब पसंद आ रहा है। ट्विटर पर #ShamsheraPosterLeaked नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। लोग रणवीर के फर्स्ट लुक की फोटो शेयर कर के अपना रिव्यू दे रहे है। अधिकतर फैंस को रणवीर का ये इंटेंस लुक लुभावना लग रहा है और वे फिल्म देखने के लिए और बेताब हो रहे है।
रणबीर कपूर अभिनीत शमशेरा यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित है। यह कथित तौर पर 1800 के दशक में सेट किया गया है और एक डकैत जनजाति की कहानी है जो अपने अधिकारों और अंग्रेजों से आजादी के लिए लड़ता है। फिल्म 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।