आज रणजी ट्रॉफी 2022 के फाइनल का दूसरा दिन है। मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच बुधवार को शुरू हुए रणजी ट्रॉफी फाइनल में निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) की अनुपस्थिति में खेला जा रहा है। गरुवार को फाइनल के दूसरे दिन सरफराज खान ने चौथा शतक लगाकर इस रणजी ट्रॉफी सीजन में अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखा है।
मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हुए, सरफराज ने मध्य प्रदेश के खिलाफ क्रिकेट के मैदान में अपना शतक पूरा किया। 190 गेंदें लेने के बाद, सरफराज ने अपने इस शतक का जश्न बनाया। शतक के बाद उस जश्न का वीडियो BCCI ने खुद अपने ट्विटर अकॉउंट पर डाला।
💯 for Sarfaraz Khan! 👏 👏
His 4⃣th in the @Paytm #RanjiTrophy 2021-22 season. 👍 👍
This has been a superb knock in the all-important summit clash. 👌 👌 #Final | #MPvMUM | @MumbaiCricAssoc
Follow the match ▶️ https://t.co/xwAZ13U3pP pic.twitter.com/gv7mxRRdkV
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) June 23, 2022
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली मुंबई 374 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई की ओर से सरफराज खान 134 रन बनाये उसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 78, जबकि कप्तान पृथ्वी शॉ ने 47 रन की पारी खेली। मध्य प्रदेश की ओर से गौरव यादव ने 4, जबकि अनुभव अग्रवाल ने 3 विकेट लिए। उनके अलावा सारांश जैन को 2, जबकि कुमार कार्तिकेय को 1 विकेट हाथ लगे।
इस सीजन में सरफराज के कई शतक बनाए हैं। उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ 275, उत्तराखंड के खिलाफ 153, ओडिशा के खिलाफ 165 रन बनाए। वह 2021-22 के रणजी ट्रॉफी सीज़न में भी 900 रनों से आगे निकल गए और 2019-20 सीज़न से अपने 928 रनों को बेहतर बनाने के लिए तैयार रहे।