देश में चल रहे, सांप्रदायिक तनाव के बीच तमाम खबरे आ रही है, जिसमे दो समुदायों के बीच कई तरह के विवाद दिखाई दे रहे है। नुपुर शर्मा के बयान के बाद से, अलग अलग जगहो से खबरे आ रही है। और इसी बीच एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये विडियो योगी जी के प्रदेश से है।
मुस्लिम युवक को रोका और फिर लगवाए 'भारत माता की जय' के नारे
◆मथुरा पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, जांच जारी pic.twitter.com/zDgh4Xjrgl
— News24 (@news24tvchannel) July 12, 2022
खबर के मुताबिक ये विडियो मथुरा जिले की है, इस विडियो में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है, जो अल्पसंख्यक समुदाय से आता है, जिसके आस पास कुछ लोग मौजूद हैं और इस व्यक्ति से भारत माता की जय के नारे लगवाते नज़र आ रहे है। इस विडियो के मुताबिक इसमें एक मुस्लिम युवक को सड़क पर रोका गया है, जिसके बाद भारत माता की जय के नारे लगवाए गए, देश में चल रहे एक के बाद एक सांप्रदायिक विवादों के बीच ये विडियो खूब वायरल हो रही है।
इस विडियो के शेयर होते ही लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, एक ने विरोध कर लिखा की दंगा करवाने का केस लगाओ इनपर। वही एक ने लिखा जहाँ जिसका दब दबा है, वहां दूसरा प्रताड़ित किया जाता है। वही एक ने ये भी लिखा की भारत माता की जय बोलना ही चाहिए , जिसने बुलवाया, कोई अपराध नहीं किया। बता दे, सूत्रों के मुताबिक मथुरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही इस पूरे मामले पर जाँच जारी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रशासन में ये दावा किया जाता है की, योगी आदित्यनाथ की सरकार में दंगाईयों में खौफ है, लेकिन ये खौफ इस विडियो में आरोपी की आँखों में नज़र नहीं आ रहा है, और इस तरह की वारदात देश में सामने आती रही हैं, जिनका विरोध तो किया जाता है, पर अंत नहीं हो रहा है।
Written By
Vaishali Rastogi