अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने की घटना को तीन दिन गुज़र चुकें हैं। लेकिन अब भी कई लोगो के गायब होने की खबर सामने आ रही है। 8 जुलाई को बादल फटने के चलते यहां 16 लोगों की जान चली गई थी। जिसके बाद अब 4 दिन बाद यात्रा बहाल की गयी है, जो की 4 दिन तक स्थगित रही थी। जम्मू के गांदरबल जिले में बालटाल रूट पर अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू किया गया है। वही अधिकारियों ने बताया कि, बालटाल बेस कैंप से श्रद्धालुओं का एक जत्था मंगलवार सुबह अमरनाथ के लिए निकला है।
वही गायब लोगों की तलाश जारी है, प्रशासन के पास अब भी उनकी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि इस बार सरकार की तरफ से सुरक्षा के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस (RFID) बेस्ड ट्रैकिंग सिस्टम लगाया गया था. साथ ही जमीनी स्तर पर अधिकारियों का मानना है कि, आरएफआईडी ऐसी घटनाओं के दौरान कारगार साबित नहीं होता है।
अधिकारी के अनुसार, एकत्र किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि लगभग 26,000 लोग अमरनाथ गुफा की ओर जा रहे थे। लेकिन अगले दिन बहुत कम लोग ही सुरक्षित वापस आये थे, वही हेड काउंट अभी भी जारी है। और लोगों की तलाश की जा रही है। बचाव कार्यों में तेज़ी लायी गयी है, हालांकि सोमवार के दिन किसी भी लापता व्यक्ति को बरामद नहीं किया गया है। सेना की तरफ से हर संभव प्रयास जारी है। साथ ही ग्लेशियरों के नीचे भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
Written By
Vaishali Rastogi