महेंद्र सिंह धोनी ने अपने शांत और चतुर दिमाग से टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं । उनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी के तीनों खिताब जीते हैं । धोनी की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में होती है। वह चौंकाने वाले फैसले लेने के लिए फेमस हैं। आज के ही दिन (4 जुलाई 2010 को) महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी सिंह से शादी की थी। आज उनकी शादी के 12 साल पूरे हो गए हैं. उनकी लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है।
फैंस को देते हैं सरप्राइज
महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से ही अपने चौंकाने वाले फैसले लेने के लिए फेमस रहे हैं। चाहें वो वर्ल्ड कप के फाइनल में ऊपर बैटिंग करने आना हो या फिर 15 अगस्त 2020 को क्रिकेट से रिटायरमेंट लेना हो. हर बार उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज दिया। कुछ ऐसा ही उनकी लव स्टोरी के साथ है। उन्होंने 4 जुलाई 2010 को साक्षी सिंह से शादी की थी। आज उनकी शादी को 12 साल पूरे हो रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी उन खिलाड़ियों में शुमार हैं, जो क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर लेकर गए। उन्होंने भारतीय क्रिकेट का कद दुनियाभर में बढ़ाया है और उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी जिंदगी पर ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ फिल्म बन चुकी है। इसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का रोल अदा किया था। खेल के मामले में महेंद्र सिंह धोनी जितने चर्चित रहे हैं, उतना अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। आज वह पत्नी साक्षी धोनी के साथ सफल वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं। फैंस को इन दोनों की जोड़ी बेहद पसंद है। आज इन दोनों की शादी की सालगिरह है। मगर, क्या जानते हैं कि धोनी की जिंदगी में साक्षी से पहले कई अन्य महिलाओं की एंट्री हुई थी। इनमें बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण से लेकर दक्षिण अभिनेत्री लक्ष्मी तक का नाम शामिल है। एक दफा तो ऐसा हुआ था कि अपनी प्रेमिका के गम में धोनी बुरी तरह टूट गए थे। ऐसे वक्त में साक्षी ही धोनी का सहारा बनी थीं।