दिल का दौरा आना अब बहुत ही सामान्य हो चुका है।जैसे ही आपकी शरीर में गंदा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है तो स्ट्रोक और दिल के दौरा का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए कुछ लोग तो अपना ध्यान रख लेते हैं, लेकिन कुछ लोग बिजी जिंदगी में अपनी स्वास्थ का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते हैं, जिसके चलते ज्यादातर लोगों को दिल का दौरा आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ दो आसान बातों को फॉलो करके आप दिल के दौरे का जोखिम कम कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं।
जीवनशैली में बदलाव की जरुरत है :-
सबसे आपके आपको अपनी जीवनशैली बदलनी होगी। यह सबसे जरूरी बात है, क्योंकि इसके बदलने से ही दिल का दौरा का रिस्क बढ़ता है। जब आप ठीक समय पर नहीं खाते हैं और ठीक समय पर वॉक पर नहीं जाते हैं तो दिल के दौरा का खतरा बढ़ता है। इतना ही नहीं कुछ लोग काम में इतना बिजी होते हैं कि समय पर सोते भी नहीं है, जिसके चलते इस प्रकार की परेशानी होती है।
योगा है जरूरी
कुछ लोग तो इतना बिजी रहते हैं कि वो अपनी शरीर को फिट रखने के लिए 10 मिनट भी नहीं निकालते हैं, जिसके चलते उनको कई प्रकार की बीमारियां होने लगती है। उनमें से एक दिल का दौरा भी है। ऐसे में आपको योग की आदत बनानी होगी। भले ही आप 10 मिनट से शुरू करें, लेकिन ये बदलाव करना होगा, नहीं तो दिल के दौरा का जोखिम बढ़ सकता है।
Written By:
Gulam Raza Khan
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें। SKY NEWS GLOBAL पुष्टि नहीं करता है।)