बिहार / पटना : बिहार में भाजपा और जेडीयू की मिली-जुली सरकार के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति बनती नजर आ रही है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि हाल ही में भाजपा कोटे से मंत्री राम सूरत राय ने राजस्व और भूमि सुधार विभाग में अधिकारियों के एक बड़े स्तर पर तबादले के आदेश दिए थे। जिसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमारने पलट दिया है।
बिहार में राजस्व और भूमि सुधार विभाग संभाल रहे मंत्री राम सूरत राय ने ओर से अंचलाधिकारी, बंदोबस्त पदाधिकारी, चकबंदी पदाधिकारी समेत प्रभारी पदाधिकारियों का राज्य स्तर पर तबादला किया गया था। इसमें गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश दे दिया गया है।
CM नितीश ने क्यों लगाई रोक ?
दरअसल 30 जून को बिहार राजस्व और भूमि सुधार विभाग के 110 से ज्यादा सीओ व अन्य अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। मुख्यमंत्री के स्तर तक यह मामला पहुंचने और कई तरह की गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद इस आदेश को निरस्त कर दिया गया है।
BJP और JDU में टकराव के आसार
हालाँकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब CM नितीश कुमार भाजपा के मंत्री के फैसले को पलटे हो। बिहार में पिछली सरकार में भी यह विभाग BJP के ही पास था। जिसके मंत्री राम नारायण मंडल ने उस दौरान भी CO के ट्रांसफर आदेश दिए थे।जिसके बाद तबादले में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की शिकायत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास पहुंची थी और उन्होंने तबादले के आदेश को रद्द कर दिया था।वहीं अब बिहार में जेडीयू और बीजेपी में तबादलों को लेकर टकराव की स्थिति का कयास लगाए जा रहे हैं।