‘चूक हो गयी क्या करू? फांसी पर लटका दो!’, राष्ट्रपति पर टिप्पणी करने के बाद विवाद में घिरे अधीर रंजन चौधरी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है, बता दे कांग्रेस पार्टी से लोकसभा सदस्य अधीर रंजन ने हाल ही में राष्ट्रपति पद पर विराजमान हुईं, द्रौपदी मुर्मू पर एक बयान दिया, जिसमे उन्होंने राष्टपति मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी कह दिया, इस बयान के बाद संसद में घमासन जारी है, वही बीजेपी नेता लगातर इसपर पलटवार करते भी नज़र आ रहे है। क्या है पूरा मामला विस्तार से सुनिए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर, अधीर रंजन ने हल ही में एक वीडियो में ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द के प्रयोगकर दिया, जिसके बाद ये मुद्दा लोगों की नज़र में आया और पक्ष विपक्ष मैदान में उतर आये हैं। बयान को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी घिर गए हैं। बात यहाँ तक बढ़ी की बीजेपी सांसदों ने संसद परिसर में चौधरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी अधीर रंजन पर जम के बरसती नज़र आयीं, अधीर रंजन के राष्ट्रपत्नी बयान को भारत के मूल और संस्कारों के खिलाफ़ बताया। इसके बाद इरानी ने कांग्रेस को महिला विरोधी पार्टी कहा।
वही कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी पर उच्च सदन में भी हंगामा हुआ। यहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चौधरी को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस को लताड़ लगाई। हंगामा जारी रहने पर सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सदन को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया। वही अधीर रंजन ने ये माना की उनके मुंह से गलती से ये शब्द निकल गया है, अधीर रंजन ने कहा मैंने द्रौपदी मुर्मू का अपमान नहीं किया। मेरे मुंह से गलती से ‘राष्ट्र की पत्नी’ शब्द निकल गया। एक बार चूक हो गई तो मैं क्या करूं? अभी मुझे फांसी पर लटकाना है तो लटका दो। जिसके बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी माफ़ी की बात पर कहा, की उन्होंने माफी मांग ली है।’ लेकिन ये मुद्दा शांत नहीं हुआ है, लगातार पक्ष विपक्ष पर हावी होता दिखाई दे रहा है।